सफलता की चाहत
सफलता की चाहत : सफलता और महानता कैसे प्राप्त करें :- & लवली लाइफ की कुछ लवली बातें- स्टेज में बोलने के लिए सफलता पर स्पीच दोस्तों_- ज़िंदगी में हमारी सफलता बहुत सी बातों/कारकों पर निर्भर करती हैं। सफलता के मूल कारणों और वास्तविक मूल्यों का एक छोटा सा सच भी है कि हमारा कल हमारे आज पर निर्भर करता है और हमारा आज हमारे अभी के या सुबह के विचारधारा/attitude पर। जंगल का राज कौन होता है? कायदे से जंगल का राजा,हाथी या जिराफ़ होना चाहिए क्योंकि ये दोनों विशालकाय होतें हैं और बुद्धिमान भी, शेर जंगल में सबसे बुद्धिमान कतई नहीं होता,न ही वह सबसे ताक़तवर होता है। फिर भी वह जंगल का राजा क्यों कहलाता है ? क्योंकि उसका attitude, उसकी विचारधारा सबसे आक्रामक होता है, सबसे क्रूर होता है। शेर को जंगल का राजा उसकी शारीरिक ताकत नहीं उसकी मानसिक ज़िद बनाती है। ज़िद भूख मिटाने की, ज़िद जंगल में राज करने की, ज़िद अपनी ज़िंदगी अपने तरीके से...