Featured Post

बड़ा वो नहीं, जो किसी को छोटा महसूस कराए ( Humanity First Campaign)

Image
Introduction: Our Ego and Society क्या किसी इंसान का पद, उसका पैसा या उसकी सामाजिक प्रतिष्ठा किसी दूसरे इंसान के बुनियादी आत्मसम्मान (Dignity) से बड़ी हो सकती है? इसका सीधा और सच्चा जवाब है— बिल्कुल नहीं। लेकिन आज का समाज इस सच से आंखें मूंदे बैठा है। अक्सर देखा जाता है कि जब कोई व्यक्ति जीवन में थोड़ा सा भी सफल या बड़ा बन जाता है, तो वह दूसरों को छोटा महसूस कराने लगता है। लोग जब किसी की मजबूरी में मदद करते हैं, तो उसे इस तरह जताते हैं जैसे उन्होंने कोई बहुत बड़ा अहसान कर दिया हो। यह लेख किसी किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि हमारे समाज की उस कड़वी हकीकत पर आधारित है जिसे हम हर रोज सड़कों पर देखते हैं, नजरअंदाज करते हैं और आगे बढ़ जाते हैं। हमें यह समझना होगा कि मदद करना कोई अहसान नहीं, बल्कि एक इंसान का दूसरे इंसान के प्रति स्वचालित कर्तव्य (Automatic Duty) है। समाज का हर नागरिक, चाहे वह किसी भी हाल में हो, इस देश का हिस्सा है और एक मूल्यवान संपत्ति (Asset) है। 1. Helping Is Our Duty, Not a Favour जब हम किसी जरूरतमंद को कुछ देते हैं और हमारे मन में यह विचार आता है कि ...

The voice of heart

The Voice Of heart


*ये जो दिल है न एक खूबसूरत फूल की तरह होती जब तक ये किसी के पास न आये, जब तक उस पौधे से लगी रहे तब तक अपनी महक बिखेरती रहती है, लेकिन जब ये प्यार से किसी के हाथों में आ जाये, इसे पता होता हैं इसे एक दिन तो टूट  ही जाना था, इसलिए उस इंसान की खुशी के लिए बिना आवाज किये टूट जाया करती हैं।*
💕💖
*लेकिन उस पौधे में फिर एक नया फुल खिलता है,उस टूटे हुए दिल में कभी न कभी फिर नयी खुशिया आती है, जैसे फूल टूटने के बाद अपनी महक नही छोड़ती वैसे ही ये दिल टूटने के बाद भी अपनी ज़िंदा दिली नही छोड़ती।*

*बनता है , मिटता है और फिर बनकर महकने लगता हैं*

💕💖
*हम सभी के दिल में कई तरह के जज़्बात भरे होते हैं। कुछ बातें हम कह देते है कुछ चाहकर भी नही कह पाते  । कुछ बातें भुला दी जाती हैं , कुछ  न चाहते हुए भी बार-बार याद आती हैं। मजबूरण उन यादों के साथ अपना वक़्त गुजारना पड़ता है।*
💕💖
ये दिल भी कितना अजीब है प्यार भी उसी से करता है जिसे इसके प्यार की कोई क़द्र नही होती।  न दिमाग का काम हैं । न  कोई varriaty ,न कोई धर्म न कोई जात । बस एक सूरत होती है और उसके अंदर होती है एक खूबसूरत सीरत जिसमे बस्ती हैं अनकहे जज्बातों की दुनिया । कभी हसाती हैं तो कभी रुलाती है। कभी हैरान करती है तो कभी परेशान कर देती हैं।
ये जानते हुए भी की अंजाम क्या होगा , ये जानते हुए भी की मुश्किलें कितनी आएंगी। ये जानते हुए भी की हालात  अच्छे हैं या बुरे, जो एक बार पलकों के रास्ते गुजर कर इस दिल के दरवाजे को खटखटाये उसे ये दिल दरवाजा खोले बिना ही डायरेक्ट अंदर बसा लेती है। दोस्ती की बात हो या दुश्मनी की , हक़ की बात हो या ज़िम्मेदारी की, ये जो दिल हैं न  इसकी रजामंदी हर काम को बखूबी अंजाम तक जरूर पहुँचाती हैं।

कुछ बातें ख़ामोशी से भी कह दी जाती हैं कुछ बातों के लिए खोजने पर भी कोई अलफ़ाज़ नही मिलता ।
मिले भी जो लफ्ज़ बेअसर हो जाते हैं , रोने वाला रोता रह जाता हैं और लोग बेखबर हो जाते हैं। चाहतो का बड़ा समंदर होता है फिर भी ये दिल की किसी एक कोने में समा जाती हैं इतना बड़ा होता ये दिल।

*शिकायते कई होती इस ज़माने से ,   अपनो से भी  जाने कितने सवाल होते हैं,  दो लफ़्ज़ों में सिमट कर रह जाती है ये रिश्तों की दास्ताँ,  लिखते तो शायद महाभारत भी छोटा पढ़ जाता ।*

*हर ख़ुशी इस दिल के नाम, हर गम*
 *बन जाय जिसका इनाम, रूहानी अहसासों का दरिया  है ये दिल  फिर भी हर चीज दफ़्न कर दे वो जरिया है ये दिल ।*

ये दिल तो आजाद है न ,
हाँ शायद इसलिए लाख बंदिशो के बाद भी बेपरवाह परिंदे की तरह ऊँचे आसमान में धड़क रहा हैं
 *किताबो से ज्यादा इसमें अलफ़ाज़ हैं*
*हवाओँ से ज्यादा इसमें अहसास हैं*
*सागर से भी गहरी ये जो जज्बात हैं*,
*कुछ लफ़्ज़ों में कैद हो जाती है जाने कौनसी खाश बात है।*
*जिसे मिटाई न जा सके वो कलम है ये दिल*,
*जिसे समझाई न जा सके वो  अदा है ये दिल* ,
*लाख चेहरे हैं  इस दुनिया में  यूं तो*
*फिर भी एक चेहरे पर सारी दुनिया लूटा दे  वो अंदाज़ है ये दिल।*
           
💖💗❤❤💗💖💙💕

Comments

Popular posts from this blog

How To maintain magical Self Comfidence tips and trick

"पाकिस्तान को दुनिया के नक्शे से मिटाना होगा – voice of a proud Indian citizen.

The 20-Year Silence: How Ego and Jealousy Destroyed Communication Between Otou and Yumi Katayama